ED Summon : अरविंद केजरीवाल को ED का बुलावा, शराब नीति मामले में पूछताछ के लिए इस दिन होगा होना पेश
December 18, 2023 | by livekhabar24x7.com
नई दिल्ली। ED Summon : दिल्ली के अरविंद केजरीवाल को एक बार फिर प्रवर्तन निदेशालय (ED) का बुलावा आया हैं। ED ने कथित शराब घोटाले मामले में एक बार फिर से समन भेजा है। एजेंसी ने अरविंद केजरीवाल को 21 दिसंबर को पेश होने के लिए कहा है। बता दे कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी का यह दूसरा समन है।
Read More : ED Summons : न्यूजक्लिक को अमेरिका से मिली लाखों डॉलर की फंडिंग! ED ने बिजनेसमैन नेविल रॉय सिंघम को भेजा समन
पहले समन में नहीं हुए थे पेश
बता दे कि प्रवर्तन निदेशालय दिल्ली के कथित शराब घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रही है। इससे पहले 2 नवंबर को ईडी ने अऱविंद केजरीवाल को समन भेजा था। जिसमें वे पेश नहीं हुए थे। केजरीवाल और आप के अन्य नेताओं ने इस नोटिस को गैरकानूनी बताते हुए इसे वापस लिए जाने की मांग उठाई थी।
RELATED POSTS
View all