Big Breaking : ED का आईएएस रानू साहू समेत 10 अधिकारियों और कारोबारियों पर बड़ा एक्शन, कई धाराओं में ACB में दर्ज किया FIR
January 29, 2024 | by livekhabar24x7.com
रायपुर। Big Breaking : छत्तीसगढ़ में कोयला, शराब, महादेव सट्टा ऐप के बाद अब चावल घोटाला और डीएमएफ में हुए घोटाले को लेकर ईडी (ED) ने एंटी करप्सन ब्यूरो में दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज कराया है।
जानकारी के मुताबिक ACB ने चावल और DMF घोटाले को लेकर भी मामला 17 जनवरी को दर्ज कर लिया जा चुका है। जिसकी जानकारी अब सामने निकल कर आई है। छत्तीसगढ़ में ACB ने DMF घोटाले को लेकर एफआईआर नंबर 02 बटा 24 दर्ज करते हुए 120बी-IPC, 409-IPC, 13(2)- PRE, 13 (1)(a)- PRE दर्ज किर लिया है। जानकारी के अनुसार इसमें जो कोरबा में जो भी पैसा डीएमएफ के तहत आवंटित किया गया था उसमें बड़ी अनियमितता पाई गई है। इसके साथ ही गलत ढंग से निविदा का निर्धारण कर फंड से निविदा देने वालों लोगों को लाभ पुहंचाने का काम किया गया है। जिससे राज्य सरकार को आर्थिक रूप से पड़ी छति पहुंचाई गई है। इस पूरे मामले को लेकर रानू साहू के साथ-साथ कारोबारी संजय शेंडे, अशोक अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, रिषभ सोनी समेत बिचौलियों की भूमिका निभाने वाले मनोज द्विवेदी, रवि शर्मा, पियूष सोनी, पियूष साहु, अब्दुल और शेखर समेत अन्य लोगों पर मालमा दर्ज किया गया है।
Read More : BIG BREAKING : शराब और कोयला घोटाले में 100 से अधिक लोगों पर FIR दर्ज, दो पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक, पूर्व CS, IAS अधिकारियों के भी नाम शामिल
वही ACB ने चावल घोटाले को लेकर भी मामला दर्ज कर लिया है। चावल घोटाले में 01/2024 में धारा 120-B-IPC, 420-IPC, 12-PRE के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। लगातार चावल मालले को लेकर बताया गया है कि इसमें ट्रांसपोर्टिंग व्यय में खर्च की जाने वाली राशी का बड़ा खेल खेला गया है। चावल मामले को लेकर बताया जा रहा है कि इसमें 40 रुपए प्रति क्विंटल से किए जाने वाले भुगतान को 120 से लेकर 500 रुपए प्रति क्विंटल पर भुगतान हुआ है। इस काम को करने के लिए 175 करोड़ रुपये की रिश्वत मिली,जिसे रोशन चंद्राकर ने एमडी मार्कफेड की सक्रिय सहायता से एकत्र किया था।


RELATED POSTS
View all