मुख्यमंत्री निवास में शिक्षा विभाग की बैठक शुरू, CM विष्णुदेव कर रहे समीक्षा, विभागीय अधिकारी मौजूद
July 1, 2024 | by Nitesh Sharma

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बृजमोहन अग्रवाल के सांसद बनकर दिल्ली चले जाने के बाद से शिक्षा मंत्री पद खाली है। ऐसे में विपक्ष इसे बड़ा मुद्दा बनाये इससे पहले ही सीएम साय ने अपने निवास पर विभाग के कार्यों की समीक्षा शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री निवास में सोमवार को शिक्षा विभाग की बैठक शुरू हो गई है। बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ विभाग के अधिकारीगण भी मौजूद है।
बता दें कि पूर्व शिक्षा मंत्री रहे बृजमोहन अग्रवाल के रायपुर सांसद बनने के बाद उन्होंने मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद सीएम विष्णुदेव ने शिक्षा विभाग भी अपने पास रखा हैं। बैठक में मुख्यमंत्री के सचिव राहुल भगत और बसवराजू. एस., शिक्षा विभाग के सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं। कहा जा रहा है कि बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हो सकती है। फिलहाल बैठक जारी है।
RELATED POSTS
View all