Live Khabar 24x7

चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन, शिकायत मिलने पर DGP को पद से हटाया, जानिए पूरा मामला…

November 4, 2024 | by Nitesh Sharma

DGP rashmi

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

मुंबई। चुनाव आयोग ने बड़ा एक्शन लिया है। दरअसल कांग्रेस की शिकायत पर DGP रश्मि शुक्ला को हटा दिया गया हैं। चुनाव आयोग ने मुख्य सचिव को भी निर्देश दिए हैं कि वे कैडर में अगले सबसे वरिष्ठ IPS अधिकारी को कार्यभार दें। मुख्य सचिव को कल यानी 5 नवंबर दोपहर 1 बजे तक महाराष्ट्र के DGP के रूप में नियुक्ति के लिए 3 IPS अधिकारियों का पैनल भेजने का भी निर्देश दिया गया है।

Read More : Raipur South By-Election 2024 : दक्षिण के दंगल में होगी कांटे की टक्कर! अब तक 16 उम्मीदवारों ने भरा नामांकन

बता दे कि महाराष्ट्र की पहली महिला DGP सीनियर भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी रश्मि शुक्ला बन गई है। 1988 बैच की महाराष्ट्र कैडर की अधिकारी रश्मि अभी भी सशस्त्र सीमा बल की महानिदेशक हैं।

2 दिन पहले, संजय राउत ने दावा किया कि रश्मि शुक्ला सीधे-सीधे भाजपा के लिए काम करती है और महाराष्ट्र की पुलिस दबाव में काम करती है। आज DGP रश्मि शुक्ला पर गंभीर आरोप लगे हैं और हमारे कार्यकर्ताओं पर जबरन केस चल रहे हैं और फर्जी आधार कार्ड से वोटर लिस्ट में धांधली की जा रही है।

बता दे कि महाराष्ट्र में 20 नवंबर को चुनाव होंगे, जबकि 23 नवंबर को सभी 288 सीटों पर मतगणना होगी। 2019 में, भाजपा ने 105 सीटें, शिवसेना ने 56 सीटें और कांग्रेस ने 44 सीटें जीतीं. 2014 में, भाजपा ने 122 सीटें, शिवसेना ने 63 सीटें और कांग्रेस ने 42 सीटें जीतीं।

RELATED POSTS

View all

view all