Live Khabar 24x7

Election Result 2023 : जीत के बाद PM मोदी ने जनता जनार्दन को किया नमन, कहा- भारत की जनता भाजपा के साथ

December 3, 2023 | by livekhabar24x7.com

रायपुर। Election Result 2023 : छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार बनती नजर आ रही है। जिसको लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने X पर अपने पोस्ट के जरिए नतीजों के लिए जनता का आभार व्यक्त करते हुए उनके कल्याण के लिए निरंतर अथक परिश्रम करते रहने का भरोसा दिलाया।

Read More : CG Election Result 2023 : कांग्रेस को एक और झटका, रविंद्र चौबे को मिली हार, ईश्वर साहू जीते

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के चुनाव परिणाम बता रहे हैं कि भारत की जनता का भरोसा सिर्फ और सिर्फ सुशासन और विकास की राजनीति में है, उनका भरोसा भाजपा में है। भाजपा पर अपना स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद बरसाने के लिए मैं इन सभी राज्यों के परिवारजनों का, विशेषकर माताओं-बहनों-बेटियों का, हमारे युवा वोटर्स का हृदय से धन्यवाद करता हूं। मैं उन्हें भरोसा देता हूं कि आपके कल्याण के लिए हम निरंतर अथक परिश्रम करते रहेंगे।

पीएम मोदी ने कहा कि इस अवसर पर पार्टी के सभी परिश्रमी कार्यकर्ताओं का विशेष रूप से आभार! आप सभी ने अद्भभुत मिसाल पेश की है. भाजपा की विकास और गरीब कल्याण की नीतियों को आपने जिस तरह लोगों के बीच पहुंचाया, उसकी जितनी भी प्रशंसा की जाए वो कम है। हम विकसित भारत के लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ रहे हैं। हमें ना रुकना है, ना थकना है। हमें भारत को विजयी बनाना है। आज इस दिशा में हमने मिलकर एक सशक्त कदम उठाया है।

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

RELATED POSTS

View all

view all