Live Khabar 24x7

शूटिंग के दौरान इमरान हाशमी हुए घायल, स्टंट के दौरान गर्दन पर लगी गहरी चोट, सामने आई तस्वीर…

October 9, 2024 | by Nitesh Sharma

emraan

emraan

मुंबई। बॉलीवूड एक्टर इमरान हाशमी से जुडी बड़ी खबर सामने आई हैं। दरअसल इमरान हाशमी फिल्म- ‘गुडाचारी 2’ के सूटिंग के दौरान सेट पर घायल हो गए। उनकी गर्दन पर चोट आई है। उनके दाहिने जबड़े के नीचे एक बड़ा कट लगा है। हालांकि, घायल होने के तुरंत इमरान को उपचार के लिए भेजा गया, जहां तुरंत ही उनकी ड्रेसिंग की गई है।

इमरान हाशमी हैदराबाद में गुडाचारी 2 (की शूटिंग कर रहे थे, जो 2018 की तेलुगु एक्शन स्पाई थ्रिलर की अगली कड़ी है, जिसमें साउथ के अभिनेता अदिवी शेष अहम भूमिका में मौजूद हैं। मुंबई में इमरान हाशमी की जनसंपर्क टीम ने कहा कि फिल्म के एक एक्शन सीक्वेंस को फिल्माने के दौरान टाइगर 3 अभिनेता को चोट लग गई।

गुडाचारी 2 में एक्टर का नेगेटिव रोल
बीते साल सलमान खान की स्पाई थ्रिलर टाइगर 3 में आतिश रहमान का नेगेटिव किरदार अदा कर इमरान हाशमी ने काफी वाहवाही लूटी थी। आने वाले समय में भी वह खलनायक बनकर फैंस का मनोरंजन करेंगे। क्योंकि अदिवी शेष की गुडाचारी 2 में भी इमरान नेगेटिव रोल में दिखाई देंगे।

RELATED POSTS

View all

view all