Live Khabar 24x7

छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़, चार नक्सली ढेर, AK-47 समेत हथियारों का जखीरा बरामद

March 19, 2024 | by livekhabar24x7.com

06_04_2021-naxal_terror_1

गढ़चिरौली। छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर गढ़चिरौली पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई हैं। जिसमे पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस मुठभेड़ में चार माओवादी मारे गए हैं। चारों माओवादी तेलंगणा स्टेट कमेटी के बताए जा रहे हैं।

नक्सलियों के पास से एक एके47, एक कार्बाइन और दो देशी पिस्तौल समेत नक्सली साहित्य और सामान भी बरामद हुआ है। नक्सलियों पर महाराष्ट्र सरकार ने 36 लाख रुपये का नकद इनाम घोषित कर रखा था। नक्सल विरोधी अभियान जारी है।

Read More : CG Naxal : पुलिस को मिली बड़ी सफलता, मुठभेड़ में आठ लाख के इनामी नक्‍सली को किया ढेर

यह मुठबेड़ कोलामारका के जंगल में हुई। निरीक्षक शिव पाटिल ने घटना की पुष्टि की है। फिलहाल, मौके पर पुलिस की टीम मौजूद है। जहां पर नक्सलियों द्वारा इस्तेमाल किए गए लान्चर और बंदूकें भी बरामद हुई हैं। पुलिस ने जानकारी दी है कि सर्चिंग के दौरान और भी नक्सली लाश मिलने की संभावना है।

RELATED POSTS

View all

view all