Live Khabar 24x7

EOS 8 Satellite Launch : ISRO की बड़ी कामयाबी, SSLV-D3 रॉकेट का किया सफल लॉन्चिंग, आपदा को लेकर मिलेगा सटीक अलर्ट

August 16, 2024 | by Nitesh Sharma

isro

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

श्रीहरिकोटा। EOS 8 Satellite Launch : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने आज सुबह 9 बजकर 17 मिनट पर श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से SSLV-D3 रॉकेट की सफल लॉन्चिंग की है। इस रॉकेट के अंदर नया अर्थ ऑब्जरवेशन सैटेलाइट EOS-8 लॉन्च किया गया है। जो कि आपदाओं के बारे में अलर्ट देगी। इसे सफलतापूर्वक कक्षा में प्रक्षेपित किया गया।

इसके साथ भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने एक छोटा सैटेलाइट SR-0 DEMOSAT भी यात्री सैटेलाइक की तरह ही छोड़ा गया है। दोनों ही सैटेलाइट्स धरती से 475 किलोमीटर की ऊंचाई पर एक गोलाकार ऑर्बिट में तैनात कर दिए गए हैं।

पर्यावरण और आपदा की जानकारी देगा EOS-08
अर्थ ऑब्जरवेशन सेटेलाइट EOS-08 पृथ्वी की निगरानी करने के साथ ही पर्यावरण और आपदा को लेकर जानकारी देगा। इसके साथ ही तकनीकी प्रदर्शन भी करेगा। लगभग 175.5 किलोग्राम वजन वाला EOS-08 कई वैज्ञानिक और व्यावहारिक क्षेत्रों में मूल्यवान डाटा और अंतर्दृष्टि का योगदान देने के लिए तैयार है।

इसरो प्रमुख ने कहा, जहां चाहते थे वहीं पहुंचा

SSLV-D3 रॉकेट की सफल लॉन्चिंग के बाद इसरो प्रमुख डॉ. एस. सोमनाथ ने कहा कि हमारी लॉन्चिंग सही है। सैटेलाइट सही स्थान पर पहुंच गया है, अब हम यह कह सकते हैं कि एसएसएलवी की तीसरी डिमॉन्सट्रेशन उड़ान सफर रही है। हम इस रॉरेट की सहायता से टेक्निकल जानकारी इडंस्ट्री के साथ साझा करेंगे।

RELATED POSTS

View all

view all