Live Khabar 24x7

CG में हर दिन 327 लोग कुत्तों के हमलों के शिकार बन रहे, मानव अधिकार आयोग ने लिया संज्ञान

August 6, 2024 | by Nitesh Sharma

 

रायपुर। भारत में साल 2023 में कुत्ते काटने के लगभग 30.5 लाख मामले सामने आए थे। ये आंकड़े स्वास्थ्य मंत्रालय के एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम के अनुसार है। इन मामलों में 286 लोगों की मौत हुई थी। इस समस्या से निपटने के लिए कई विकल्प निकाले जा रहे है। हाल ही राजधानी रायपुर में पिटबुल अटैक की घटना भी सामने आई थी। अब छत्तीसगढ़ राज्य मानव अधिकार आयोग ने प्रदेश में 2023 के दौरान डॉग बाइट (कुत्ते का काटना) के आंकड़े जारी किए हैं।

जिसके मुताबिक, छत्तीसगढ़ में 327 लोग रोज कुत्तों के हमलों के शिकार बन रहे हैं। एक जनवरी 2023 से लेकर 31 दिसंबर 2023 तक एक लाख 19 हजार 327 लोगों को कुत्तों ने काटा। आंकड़ों की बात करें तो रायपुर में सबसे ज्यादा कुत्तों के हमले के केस सामने आये है। राजधानी में हर दिन 44 लोग कुत्तों के हमलों का शिकार हो रहे हैं।

साल 2023 के 1 जनवरी से लेकर 31 दिसंबर तक प्रदेश में 1 लाख 19 हजार 928 डॉग बाइट के मामले दर्ज हुए हैं. इनमें तीन लोगों की मौत भी हुई है। राजधानी रायपुर में कुत्तों के काटने का आंकड़ा सबसे ज्यादा है। रायपुर में 15 हजार 953 कुत्ते काटने के मामले सामने आए, जबकि दुर्ग में 11 हजार 84 और बिलासपुर में 12 हजार 301 मामले सामने आए हैं।

रायपुर में 15 हजार 953 कुत्ते काटने के मामले सामने आए, जबकि दुर्ग में 11 हजार 84 और बिलासपुर में 12 हजार 301 मामले सामने आए हैं। अगर बात करें इसके इलाज कि, तो एक रेबिज इंजेक्शन की कीमत 300 रुपये , 11,09,928 लोगों को 6 डोज की कीमत 21 करोड़ से ज्यादा है।

 

 

RELATED POSTS

View all

view all