Live Khabar 24x7

Exclusive : वन विभाग में भ्रष्टाचार की फाइलों पर सालों से जमी धूल! शिकायतकर्ता को देख आगबबूला हुए लेखापाल सोनक्षत्र!

February 6, 2024 | by livekhabar24x7.com

 

Exclusive : रायपुर : वन विभाग में भ्रष्टाचार की पुरानी फाइलों को दबाने में नए अफसरों का भी भरपूर संरक्षण मिल रहा है. यूं तो वन विभाग में घोटालों की लम्बी फेहरिस्त है, लेकिन एक मामला सालों से सुर्खियों में छाया हुआ है.

यहाँ हम जिस भ्रष्टाचार की बात कर रहे हैं वो मामला मुख्य वन संरक्षक कार्यालय और हरीतिमा पर्यावरण संरक्षण सेवा समिति से जुड़ा हुआ है. जिसके अंतर्गत लाखों का गोलमाल किया गया है. हैरानी की बात तो ये है कि इस मामले के तार निम्न से लेकर उच्च अधिकारियों तक जुड़े हुए हैं.

इसी कड़ी में आज live खबर 24×7 की टीम वन विभाग के विधानसभा रोड स्थित कार्यालय पहुंची, जहाँ न्यूज टीम और शिकायतकर्ता को देखते ही कार्यालय में पदस्थ लेखापाल राजकुमार सोनक्षत्र आगबबूला हो गए. (बता दें कि लेखापाल सोनक्षत्र वही कर्मचारी हैं, जिन पर शासकीय कार्य के एवज में भुगतान दिलाने के नाम पर खुलेआम रिश्वत लेने का आरोप है). यही नहीं कर्मचारी और शिकायतकर्ता के बीच हल्की नोंक-झोंक हो गई.

 

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

हालांकि इस पूरे मामले का वीडियो न्यूज चैनल के कैमरे में कैद कर लिया गया. इसके बाद शिकायतकर्ता डॉ मनोज सोनी ने विधानसभा थाने में इस मामले की लिखित शिकायत कर भ्रष्ट अफसर पर कार्यवाही की मांग की. बता दें कि ये वो मामला है जिसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक कार्यालय, एंटी करप्शन ब्यूरो, मंत्री से लेकर मुख्यमंत्री, और प्रधानमंत्री तक कर दी गई है, बावजूद इसके किसी भी प्रशासनिक अधिकारियों और राजनेताओं के कानों में जूँ तक नहीं रेंगी.

RELATED POSTS

View all

view all