Live Khabar 24x7

Exit Poll CG Election 2023 : सत्ता का रास्ता किसके लिए आसान? एक्जिट पोल में कौन आगे? जानें छत्तीसगढ़ में किसकी बन सकती है सरकार?

November 30, 2023 | by livekhabar24x7.com

रायपुर। Exit Poll CG Election 2023 : छत्तीसगढ़ समेत 5 राज्यों में मतदान की प्रक्रिया ख़त्म हो चुकी हैं। जिसके नतीजे रविवार, 3 दिसंबर को आएंगे। वहीं चुनाव आयोग ने आज शाम 5:30 बजे से Exit Poll के नतीजे प्रसारित करने की अनुमति दे दी हैं। एक्जिट पोल के अनुसार छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को काटे की टक्कर देखने को मिल रही है। यहां कांग्रेस को 40-50 सीटें मिलने का अनुमान है। तो वहीं बीजेपी को 36 से 46 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है।

Read More : Exit Poll : चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, एग्जिट पोल के प्रसारण के समय में किया बदलाव

देखें किसके एक्जिट पोल में कौन आगे

इंडया टीवी

इंडया टीवी के सर्वे में भाजपा को 30 से 40 और कांग्रेस को 46 से 56 सीट और अन्‍य को 3 से 5 सीट मिल सकती है।

न्‍यूज 18 इंडिया

न्‍यूज 18 इंडिया के सर्वे में भाजपा को 41 कांग्रेस को 46 औार अन्‍य को 3 सीट मिलने का अनुमान है।

जी न्‍यूज
जी न्‍यूज के सर्वे में भी छत्‍तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने का अनुमान बताया जा रहा है। जी न्‍यूज के सर्वे में भाजपा को 30 से 40 सीट मिलने का अनुमान बताया गया है। इसी तरह कांग्रेस को 46 से 56 और अन्‍य के खाते में 3 से 5 सीट जाने का अनुमान बताया गया है।

आज तक
एक्‍सेस के सर्वे में छत्‍तीसगढ़ में 41 प्रतिशत वोट भाजपा के खाते में जाती नजर आ रही है। वहीं, कांग्रेस पार्टी को 42 प्रतिशत वोट शेयर मिलने का अनुमान बताया जा रहा है। वहीं, अन्‍य के हिस्‍से में 17 प्रतिशत सीट जाती दिख रही है। सर्वे के अनुसार भाजपा को 36 से 46 सीट मिलती दिख रही है। वहीं, कांग्रेस के खाते में 40 से 50 सीट जाती दिख रही है। अन्‍य को एक से 5 सीट मिल सकती है।

RELATED POSTS

View all

view all