Live Khabar 24x7

मंच पर निकाली भड़ास, अब कांग्रेस ने थमा दिया नोटिस, तीन दिन के भीतर मांगा जवाब

March 19, 2024 | by livekhabar24x7.com

Loksabha Election 2024

 

रायपुर. राजनांदगांव में कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ मंच से बयानबाजी के मामले में जिला कांग्रेस कमेटी ने सुरेंद्र दाऊ को नोटिस जारी किया है. नोटिस में तीन दिनों के भीतर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए गए हैं नहीं तो एक पक्षीय कार्रवाई की जाएगी.

बता दें कि हाल ही में पूर्व सीएम और लोकसभा प्रत्याशी भूपेश बघेल राजनांदगांव चुनावी दौरे पर पहुंचे थे. जहां उनके पार्टी के नेता ने भरे मंच से ही अपनी भड़ास निकाली. ये तक कहने से उन्होंने गुरेज नहीं किया कि मेरी बाते यदि बुरी लगी हो तो मुझे पार्टी से निष्कासित कर दें.

कांग्रेस नेता और पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुरेंद्र दाऊ ने मंच से अपनी भड़ास निकालते हुए पूर्व सीएम भूपेश बघेल के सामने कहा, पांच साल में कार्यकर्ताओं का काम और सम्मान नहीं हुआ. पांच साल एक ही नेता दिखा, आज वह गायब हो गया. पांच साल हम आपसे मिलने के लिए तरस गए.

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

RELATED POSTS

View all

view all