गैस चूल्हा से जला चेहरा, घरवालों की डांट से बचने रची एसिड अटैक की झूठी कहानी
August 20, 2024 | by Nitesh Sharma
रायपुर। राजधानी रायपुर में 15 साल के बच्चे पर हुए एसिड अटैक की खबर झूठी निकली। दरअसल, डीडी नगर थाना क्षेत्र में एक बच्चे पर एसिड अटैक होने का मामला सामने आया था। जहां बच्चे ने परिजनों को बताया था कि बाइक सवारों ने नशे के लिए पैसे नहीं देने पर पाउडर छिड़क दिया। जिससे उसका चेहरा झुलस गया है। जिसके बाद मामला थाना पहुंचा तो सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। लेकिन पुलिस को कुछ नहीं मिला। जिसके बाद छोटे बेटे से परिजनों ने प्यार से पूछा तो बताया कि घटना गैस चूल्हा जलाते हुए घटना हो गई जिसमें उसका चेहरा जल गया था। नाबालिग मां बाप की फटकार के डर से बचने के लिए छोटे भाई के साथ मिलकर एसिड अटैक की झूठी कहानी रची।
डीडीनगर थाना पुलिस के अनुसार, सत्यम विहार कालोनी गणेश मंदिर के पीछे रायपुरा निवासी टीकम देवांगन (38) छत्तीसगढ़ डीजल्स मौदहापारा केके रोड में मैकेनिक का काम करता है। शनिवार दोपहर डेढ़ बजे टीकम का बेटा कल्प देवांगन अपने छोटे भाई नवनीत (10) के साथ दोस्त के घर खेलने जा रहा था।
कल्प ने बताया कि शिवम एजुकेशनल एकेडमी स्कूल के पास पहुंचे ही चंगोराभाठा की तरफ से बाइक सवार दो अज्ञात युवक आकर रुके। बाइक में पीछे बैठे युवक ने भूरे और गुलाबी रंग का ज्वलनशील केमिकल पाउडर उसके चेहरे पर फेंक दिया।
इससे उसका सिर और आंखों के नीचे का हिस्सा झुलस गया। इसके बाद बाइक सवार भाग निकले। झुलसे हालत में घर पहुंचे कल्प ने अपनी मां पूर्णिमा को घटना की जानकारी दी। शाम चार बजे पूर्णिमा ने पति टिकम को फोन कर बुलाया। इसके बाद मामला पुलिस थाने पहुंचा।
RELATED POSTS
View all