Live Khabar 24x7

नकली नोटों का सौदागर : पुलिस ने नाकेबंदी कर आरोपी को दबोचा, घर से भी जाली नोट बरामद

October 29, 2024 | by Nitesh Sharma

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

कोंडागांव। कोंडागांव फरसगांव पुलिस ने नकली नोटों के सौदागर को गिरफ्तार किया है। आरोपी नीले रंग की बाइक पर घूम-घूम कर नकली नोटों को खपाने की कोशिश कर रहा था। इसकी सूचना पुलिस को मिलने के बाद नाकेबंदी कर आरोपी को दबोचा गया। आरोपी से पूछताछ में वह कोई सवालों का जवाब नहीं दे पाया। जिसके पास से एक लाख रुपए से अधिक के नकली नोट बरामद किया गया है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक शख्स कोंडागांव और फरसगांव में नकली नोटों को लेकर घूम रहा है। जिसके बाद कोंडागांव एसपी की तरफ से एक टीम का गठन किया गया। नोटों का तस्कर माकड़ी और फरसगांव से आ रहा था। पुलिस ने फरसगांव के पास नाकेबंदी की और मोटरसाइकिल सवार युवक को पकड़ लिया। आरोपी से पूछताछ की गई तो वह किसी बात का जवाब नहीं दे पाया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस को बैग की तलाशी में 500 रुपये के 200 नकली नोट बरामद हुए हैं। आरोपी के घर से भी नकली नोटों की बरामदगी हुई है। आरोपी के घर से 500 रुपये के 10 नकली नोट बरामद किए गए हैं। इस तरह कुल एक लाख रुपये से ज्यादा के नकली नोट मिले हैं। आरोपी के पास से एक मोटरसाइकिल को भी जब्त किया गया है। पुलिस ने आरोपी राजेश सोरी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

RELATED POSTS

View all

view all