Famous Director Death : मशहूर आर्ट डायरेक्टर मिलन का निधन, शूटिंग के दौरान आया हार्ट अटैक, 54 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
October 15, 2023 | by livekhabar24x7.com
नई दिल्ली। Famous Director Death : मशहूर आर्ट डायरेक्टर मिलन का आज निधन हो गया है। 54 की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है। जिससे सिनेमा जगत में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। इस बात की जानकारी सुपरस्टार अजित कुमार ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी है। बताया जा रहा है कि वह फिल्म की शूटिंग के लिए अजरबैजान पहुंचे थे। दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई है।
शूटिंग के दौरान आया हार्ट अटैक
रिपोर्ट्स अनुसार आर्ट डारेक्टर मिलन अपकमिंग फिल्म विदा मुयारची” पर अजरबैजान में काम कर रहे थे। जिसके में लीड रोल सुपरस्टार अजित कुमार निभा रहे हैं। जानकारी मुताबिक, आज मिलन अपनी इसी फिल्म के सेट पर शूट की तैयारी कर रहे थे, हालांकि उन्हें आज सुबह से ही कुछ अच्छा महसूस नहीं हो रहा था, जब हालत ज्यादा खराब हुई तो प्रोडक्शन टीम उन्हें हॉस्पिटल लेकर जा ही रही थी कि मिलन को हार्ट अटैक आया और उन्होंने अपना दम तोड़ दिया
चेन्नई में होगा अंतिम संस्कार
जैसा कि हमने आपको बताया कि मिलन की जब मौत हुई उस दौरान वह अजरबैजान में थे। अब उनकी बॉडी को चेन्नई लाया जाएगा, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। बताते चलें कि मिलन अपने शानदार डायरेक्शन के लिए जाने जाते थे, वह एक से एक बड़े सुपरस्टार्स के साथ काम कर चुके थे। ‘बिल्ला’, ‘अन्नियन’ और ‘वेलायुथम’ मिलन की कुछ बेहद ही हिट फिल्में हैं, इसके अलावा उन्होंने अपने करियर में 30 से अधिक फिल्मों पर काम किया था|
RELATED POSTS
View all