Famous Singer Dies : ‘तुझसे नाराज नहीं जिंदगी’ जैसे कई हिट गानों के गायक अनूप घोषाल का निधन, इंडस्ट्री में शोक की लहर
December 15, 2023 | by livekhabar24x7.com
नई दिल्ली। Famous Singer Dies : बंगाली फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर गायक अनूप घोषाल का निधन हो गया है। 77 साल की उम्र में अनूप ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। लंबे समय से अनूप घोषाल स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे, जिसके चलते आज वह हमारे बीच नहीं रहे।
फिल्म ‘मासूम’ के सुपरहिट सॉन्ग ‘तुझसे नाराज नहीं जिंदगी’ गाने को अपनी मधुर आवाज देने वाले अनूप घोषाल के देहांत से सिनेमा जगत में शोक की लहर छा गई है। पश्चिम बंगाल सरकार ने अनूप घोषाल को 2011 में ‘नजरुल स्मृति पुरस्कार’ और 2013 में ‘संगीत महासम्मान’ से सम्मानित किया। उन्होंने 1981 में हीरक राजार देशे के लिए पार्श्व गायक के रूप में राष्ट्रीय पुरस्कार भी जीता था। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।
RELATED POSTS
View all