फेमस सिंगर उषा उत्थुप के पति जानी चाको का हुआ निधन, कोलकाता के अस्पताल में ली अंतिम सांस…

Spread the love

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

मुंबई। फेमस सिंगर ऊषा उत्थुप के पति जानी चाको उत्थुप का निधन हो गया हैं। उन्होंने कोलकाता में अंतिम सांस ली। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिंगर उषा उत्थुप के पति जानी चाको उत्थुप घर में टीवी देख रहे थे। अचानक से उन्हें बेचैनी होनी शुरू हो गई. जैसे ही उनके परिजनों को पता चला तो उन्होंने मौके जानी चाको उत्थुप को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि तब तक काफी देर हो चुकी थी। डॉक्टर ने जानी को मृत घोषित कर दिया।

Read More : Mukhtar Ansari Death : मुख्तार अंसारी का पोस्‍टमार्टम शुरू, आज किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक, UP में अलर्ट

बताया गया कि जानी की मौत दिल का दौरा पड़ने की वजह से हुई है। जैसे ही यह खबर सामने आई तो म्यूजिक इंडस्ट्री और उषा उत्थुप के फैंस में शोक की लहर दौड़ गई। आपको बता दें कि जानी चाको उत्थुप सिंगर उषा उत्थुप के दूसरे पति थे। दोनों की पहली मुलाकात 70 के दशक में हुई थी। जहां उषा म्यूजिक इंडस्ट्री की दिग्गज पॉप सिंगर हैं तो वहीं उनके पति जानी चाय बागान के क्षेत्र से जुड़े हुए थे।

बता दें कि उषा के पहले पति रामू अय्यर थे. दोनों की शादी सिर्फ पांच साल तक चल सकी थी, उसके बाद दोनों ने अपने-अपने रास्ते अलग कर लिए थे। ऊषा के अलावा जानी अपने पीछे दो बच्चों को भी छोड़कर गए हैं।


Spread the love