मशहूर लेखक और कवि सुरजीत पातर का निधन, 79 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
May 11, 2024 | by Nitesh Sharma

लुधियाना। प्रसिद्ध पंजाबी कवि और साहित्यकार सुरजीत पातर का निधन हो गया है। दिल का दौरा पड़ने के कारण उनका निधन हुआ है। सुरजीत पातर ने 79 वर्ष की उम्र में लुधियाना में अंतिम सांस ली। उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया जा चुका है।
Read More : Ameen Sayani Death : रेडियो के फेमस अनाउंसर अमीन सयानी का निधन, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि
बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से सुरजीत पातर की तबीयत ठीक नहीं थी। उनके परिवार के कई सदस्य विदेश में हैं और उनके आने के बाद ही अंतिम संस्कार किया जाएगा। कवि और शायर सुरजीत पातर का इस दुनिया से जाना पंजाबी साहित्य जगत के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है।
सुरजीत पातर को साहित्य अकादमी पुरस्कार, पद्मश्री सम्मान सहित कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया गया था। उनकी रचनाओं का कई भाषाओं में अनुवाद हुआ है और उन्हें दुनिया भर में सराहा गया है।
RELATED POSTS
View all