Live Khabar 24x7

Farmer Protest : किसानों के आह्वाहन पर आज भारत बंद, दिल्ली की सीमाओं पर लगा लंबा जाम, शंभू बॉर्डर पर किसान की मौत

February 16, 2024 | by livekhabar24x7.com

नई दिल्ली। Farmer Protest : न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे किसान संगठनों ने मजदूर यूनियनों के साथ मिलकर आज भारत बंद का ऐलान किया है। बंद सुबह 6 बजे से शुरू होकर शाम 4 बजे तक चलेगा।

बता दे कि संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) ने आज देशव्यापी हड़ताल का आह्वाहन किया हैं जिसे ‘ग्रामीण भारत बंद’ का नाम दिया गया है। ग्रामीण भारत बंद सुबह 6:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक चलेगा। इस दौरान, केंद्रीय ट्रेड यूनियनों द्वारा समर्थित किसान देशभर के प्रमुख स्थानों पर सड़कों को अवरुद्ध कर सकते हैं। पंजाब में कई राज्य और राष्ट्रीय राजमार्ग चार घंटे के लिए बंद रहेंगे।

Farmers Protest : प्रदर्शकारी किसान आज पंजाब में करेंगे रेल रोको आंदोलन, आम आदमी पार्टी ने समर्थन में उठाया बड़ा कदम

दिल्ली की सीमाओं पर चेकिंग, भारी जाम
किसानों के भारत बंद के चलते आज सुबह से ही ट्रैफिक पर असर देखने को मिल रहा है। दिल्ली की सीमाओँ पर गाड़ियों की चेकिंग की जा रही है। नोएडा से दिल्ली जाने वाले लोग अगर चिल्ला बॉर्डर से गुजरना चाहते हैं तो जान लें कि यहां लंबा जाम लगा है। ऐसे में मेट्रो का इस्तेमाल करना बेहतर रहेगा। वहीं सिंघु बॉर्डर पर भी लंबा जाम लगा है। पुलिस ने बैरिकेडिंग भी बढ़ाई है।

शंभू बॉर्डर पर किसान की मौत
किसान आंदोलन के बीच हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर एक 70 साल के किसान की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक हार्ट अटैक के चलते 70 साल के किसान की जान चली गई। बता दें कि हरियाणा पुलिस ने शंभू बॉर्डर पर ही किसानों को रोक दिया था। यहीं किसानों ने डेरा डाल रखा है। किसानों ने बताया कि हार्ट अटैक के बाद किसान को राजपुरा अस्पताल ले जाया गया। हालांकि डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

RELATED POSTS

View all

view all