Farmers Protest : प्रदर्शकारी किसान आज पंजाब में करेंगे रेल रोको आंदोलन, आम आदमी पार्टी ने समर्थन में उठाया बड़ा कदम
February 15, 2024 | by livekhabar24x7.com
नई दिल्ली। Farmers Protest : किसानों का प्रदर्शन आज भी जारी हैं। बता दे कि देश की राजधानी नई दिल्ली के हर बॉर्डर पर किसान आंदोलन कर रहे हैं और दिल्ली तक कूच करने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं आज प्रदर्शनकारी किसान पंजाब में रेल रोको आंदोलन करने वाले हैं। किसानों से इस आह्वाहन के बाद लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बता दे कि किसानों के आह्वाहन के बाद आज बठिंडा-श्रीगंगानगर ट्रेन रद्द करने की घोषणा कर दी गई है।
12 से 4 बजे तक रोकेंगे रेल
यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष जोगिंदर सिंह उगराहां ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा की लंबित मांगों को लेकर यूनियन, वीरवार को संगरूर, मानसा, बठिंडा, पटियाला, मोगा, गुरदासपुर जिलों में दोपहर 12 से 4 बजे तक रेल रोकेगी। उन्होंने विशेष बातचीत में कहा कि दिल्ली जा रहे किसानों पर अत्याचार करना और उन्हें रोकना अति निंदनीय है।
आप ने किया समर्थन
किसान आंदोलन के समर्थन में आम आदमी पार्टी ने बड़ा कदम उठाया है। आम आदमी पार्टी की अपनी दो रैलियां कैंसिल कर दी हैं। उन्होंने 18 और 22 फरवरी को होने वालीं अपनी रैलियों को रद्द कर दिया है।
RELATED POSTS
View all