रायपुर में महिला लैब टेक्नीशियन से रेप, अस्पताल के सुपरवाइजर ने की दरिंदगी! FIR दर्ज

Spread the love

Rape Crime

रायपुर। राजधानी रायपुर में एक महिला लैब टेक्नीशियन के साथ निजी अस्पताल में रेप की वारदात हुई है। बताया जा रहा है कि निजी अस्पताल के सुपरवाइजर ने इस वारदात को अंजाम दिया है, पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने FIR दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तार कर लिया है। मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र का है।

Read More : मध्यान्ह भोजन में लापरवाही : प्रधान पाठक सस्पेंड, समूह पर FIR, शिक्षक भी होंगे सस्पेंड

जानकारी के अनुसार, यह घटना अस्पताल के अंदर ही हुई, जिसके बाद पीड़िता ने डीडी नगर थाना में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए FIR दर्ज की है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

स्थानीय पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे।


Spread the love