Live Khabar 24x7

महिला नक्सली ने छोड़ा आतंक का साथ, IPS अभिषेक पल्लव के सामने किया सरेंडर, 13 लाख रुपये का था इनाम

July 27, 2024 | by Nitesh Sharma

IPS

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

कवर्धा। एक बार फिर शासन की आत्मसमर्पण नीति से प्रभावित होकर महिला नक्सली ने आतंक का साथ छोड़ दिया हैं। IPS अभिषेक पल्ल्व के सामने महिला नक्सली ने सरेंडर किया। महिला नक्सली गोंदिया-राजनांदगांव-बालाघाट (जीआरबी) डिवीजन अंतर्गत टांडा/मलाजखंड एरिया कमेटी की सदस्य के रूप में सक्रिय थी।

इस पर छत्तीसगढ़ में 5 लाख रुपये, मध्यप्रदेश में 3 लाख रुपये और महाराष्ट्र में 5 लाख रुपये का इनाम घोषित था। कुल मिलाकर, महिला नक्सली पर 13 लाख रुपये का इनाम था। महिला नक्सली के खिलाफ मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले में 19 अपराध और छत्तीसगढ़ के जिला केसीजी में 3 अपराध दर्ज हैं।

Read More : CG Naxalite : पुलिस को मिली सफलता, 19 लाख रुपये के इनामी 5 माओवादियों ने किया सरेंडर

जिला कबीरधाम में पुलिस महानिरीक्षक राजनंदगांव रेंज दीपक कुमार झा, पुलिस अधीक्षक कबीरधाम डॉ अभिषेक पल्लव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विकास कुमार और पुष्पेन्द्र सिंह बघेल के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान और शासन की पुनर्वास नीति के तहत भटके हुए नक्‍सलियों को समाज की मुख्यधारा में जोड़ने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।

RELATED POSTS

View all

view all