Fire At Patalkot Express : पातालकोट एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, मच गई चीख पुकार, घायलों को अस्पताल में किया गया भर्ती
October 25, 2023 | by livekhabar24x7.com
आगरा। Fire At Patalkot Express : पातालकोट एक्सप्रेस ट्रेन में मथुरा से झांसी की ओर आ रही दो जनरल बोगी में भांडई रेलवे स्टेशन के पास तेज धमाके के बाद आग लग गई। ट्रेन की दो बोगियों में आग भड़क गई। जिससे सवार यात्री में भगड़ मच गई और दहशत का माहौल बन गया। घटना के बाद मौके पर रेलवे अधिकारियों के साथ पुलिस भी पहुंची। हादसे में कुछ यात्री घायल भी हो गए।
जिन चार लोगों को अस्पताल लाया गया है उनमें तीन की पहचान हो गई है। दो यूपी के हैं और एक हरियाणा का है। झांसी के मऊरानीपुर का 18 वर्षीय राहुल कुमार और गौतमबुद्धनगर के 21 वर्षीय मोहित के अलावा हरियाणा के पलवल का 18 वर्षीय शिवम अस्पताल लाया गया है।
मची चीख-पुकार
मथुरा से झांसी की ओर जा रही पातालकोट एक्सप्रेस बुधवार दोपहर आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पहुंची थी। यहां से वह झांसी के लिए रवाना हुई। कैंट से आठ किलोमीटर दूर भांडई रेलवे स्टेशन को पार करते ही ट्रेन की जनरल बोगी में तेज धमाका हुआ। इसके बाद धुंआ और आग की लपटें निकलने लगी। बोगी में धुंआ और आग से यात्रियों का दम घुटने लगा। उनमें भगड़द और चीख-पुकार मच गई।
यात्रियों ने कूदकर बचाई जान
ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लगा ट्रेन को रोका। रेलवे कंट्रोल रूम को आग लगने की जानकारी दी। ट्रेन के रुकते ही यात्रियों ने बोगी से कूदकर अपनी जान बचाई। तब तक दोनों बोगी लपटों में पूरी तरह से घिर चुकी थीं। उन्हें ट्रेन के अन्य डिब्बों से अलग करने का प्रयास आरंभ कर दिया गया। इस बीच फायर ब्रिग्रेड आग को काबू करने पहुंच गईं। दोनों बोगी में लगी आग को बुझाने का प्रयास जारी है।
RELATED POSTS
View all