Fire At RIMS : राजधानी के इस अस्पताल में लगी भीषण आग, अफरा-तफरी का माहौल, इस वजह से हुआ हादसा
June 21, 2023 | by livekhabar24x7.com
रायपुर। Fire At RIMS : राजधानी रायपुर से बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। जिससे मौजूदा लोगों में अफरा तफरी का माहौल बन गया है। नया रायपुर में स्थित रिम्स अस्पताल में आग लगने से बड़ी दुर्घटना हुई है। अबतक किसी के भी घायल होने की सूचना नहीं है। बताया जा रहा है कि अस्पताल के चौथी मंजिल में आग लगी है।
मिली जानकारी अनुसार, मंदिर हसौद थाना, नया रायपुर रोड स्थित ग्राम गोढ़ी स्थित रिम्स अस्पताल में आज सुबह अचानक आग लग गई। यह आग अस्पताल के रिकॉर्ड रूम में आग लग गई। आग लगने की सूचना जैसे ही अस्पताल में फैली तो मरीजों में हड़कंप मच गया। आगजनी की सूचना के बाद अस्पताल के कई मरीज बाहर आ गए।
इधर अस्पताल प्रबंधन ने आगजनी की सूचना दमकल और पुलिस को दी। मौके पर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ी पहुंची। आग पर काबू पा लिया गया है। आगजनी का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
RELATED POSTS
View all