Fire At University : यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में लगी भीषण आग, 14 लोगों की दर्दनाक मौत, कई घायल
December 9, 2023 | by livekhabar24x7.com
बगदाद। Fire At University : इराक के एक विश्वविद्यालय में एक दर्दनाक हादसा हो गया है। यहां के हॉस्टल आग लगने से कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई और 18 घायल हो गए। यह घटना शुक्रवार शाम की है। सोरन के स्वास्थ्य निदेशालय के प्रमुख कामराम मुल्ला मोहम्मद के मुताबिक, इरबिल के पूर्व में छोटे से शहर सोरन में एक इमारत (हॉस्टल) में आग लग गई।
Read More : Fire In Car : MD के पास खड़ी कार में लगी आग, बोनट जलकर हुआ खाक!
सूत्रों के मुताबिक, आग को शुक्रवार रात को कड़ी मशकत के बाद बुझा दिया गया। शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शार्ट सर्किट बताई गई है। ये इलाका कुर्दिस्तान प्रांत में आता है। कुर्दिस्तान के प्रधानमंत्री मसरौर बरजानी ने इस घटना को लेकर एक जांच समिति का गठन किया है।
बताया गया कि यह हादसा शुक्रवार रात 8 बजकर 15 मिनट पर हुआ। हालांकि, घटना के कुछ घंटे के बाद ही आग पर काबू पा लिया गया। लेकिन यह हादसा कैसे और क्यों हुआ? इसका अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है।
RELATED POSTS
View all