Live Khabar 24x7

Fire In Car : MD के पास खड़ी कार में लगी आग, बोनट जलकर हुआ खाक!

November 27, 2023 | by livekhabar24x7.com

 

रायपुर। Fire In Car : राजधानी के तेलीबांधा तालाब (मरीन ड्राइव) पर सोमवार की शाम एक कार में आग लगने की घटना सामने आई। जिससे लोगों में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि कार के भीतर कुछ लोग भी सवार थे। जो फिलहाल सुरक्षित है। वहीं गाड़ी का बोनट पूरी तरह से जलकर खाक हो गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स मुताबिक, मरीन ड्राइव के सामने पार्किंग में खड़ी निसान एक्सएल कार में आग लगने से हड़कंप मच गया. कार लगभग 70 % जल गई है। बोनट पूरा जलकर खाक हो गया है। शॉर्ट सर्किट स्पार्क होने से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।

गाड़ी में बैठे दो बच्चे सहित अन्य लोग सुरक्षित हैं। आग लगते ही गाड़ी से बैठे लोग तेजी से बाहर निकले। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है।

RELATED POSTS

View all

view all