Live Khabar 24x7

Fire In Hospital : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लगी भीषण आग, कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने पाया काबू, लाखों का सामान जलकर हुआ खाक

September 26, 2023 | by livekhabar24x7.com

बस्तर। Fire In Hospital : जिले के बस्तानार ब्लॉक के किलेपाल स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आग लगने की खबर आई हैं। जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि अस्पताल के मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। आगजनी की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

बताया जा रहा हैं कि इस आगजनी की घटना में लाखों का सामान जलकर खाक हो गया है। बताया जा रहा है कि आग सबसे पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के स्टोर रूम में लगी जिसके बाद तेजी से आस-पास के कमरों में फैलने लगी। बढ़ती आग और धुएं के गुबार के बीच स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती मरीजों को बाहर निकाला गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। इस पर जांच की जा रही है।

RELATED POSTS

View all

view all