Fire In Showroom : शोरूम में लगी भीषण आग, मैनेजर समेत 5 लोगों की जिंदा जलकर मौत, करोड़ों का सामान खाक
July 4, 2023 | by livekhabar24x7.com
झांसी। Fire In Showroom : उत्तर प्रदेश के झांसी के सीपरी बाजार में सोमवार शाम दो इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में लगी भीषण आग में 5 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई है। आग को 10 घंटे बाद काबू पा लिया गया, लेकिन इस भीषण अग्निकांड में यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी की असिस्टेंट मैनेजर रजनी राजपूत समेत 5 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। हादसे में 7 लोगों को रेस्क्यू किया गया। उनको नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है।
Read More
Fire In Buses : अंतर्राज्यीय बस टर्मिनल में खड़ी 5 बसों में लगी आग, मची अफरा-तफरी
Fire In Showroom : मिली जानकारी के अनुसार आग में घिरे पांच लोगों ने दूसरी मंजिल से छलांग लगाकर जान बचाई। गिरने से दो लोग घायल हो गए हैं। आग से शोरूम के बाहर और बेसमेंट में खड़े 100 से ज्यादा दोपहिया वाहन भी जल गए हैं। 35 से 40 करोड़ रुपये के नुकसान होने का अनुमान है। आग को बुझाने में UP और MP के अलग-अलग जिलों की दमकल की करीब 50 गाड़ियां लगीं। आग कंट्रोल नहीं हुई तो प्रशासन ने सेना को बुलाया। 3 शव बुरी तरह जल गए हैं। DM रविंद्र कुमार ने हादसे की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं।
RELATED POSTS
View all