Live Khabar 24x7

Fire In Showroom : बाइक शोरूम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक, जांच में जुटी पुलिस

July 22, 2023 | by livekhabar24x7.com

लोरमी। Fire In Showroom : जिले के मझगांव स्थित महेश हीरो शो रूम में भीषण आग लगने की खबर हैं। इस घटना में लाखों की बाइक जलकर खाक हो गया है। फ़िलहाल आग लगने का कारण अज्ञात है। देर रात को आगजनी की घटना हुई। फायर ब्रिगेड की सहायता से आग पर काबू पाया गया। लोरमी थाना क्षेत्र के मझगांव की घटना है।

मिली जानकारी के इस भीषण आगजनी में नए-पुराने सभी बाइक जलकर खाक हो गए हैं। शोरूम संचालक को लाखों रुपये की चपत लगी है। लोरमी थाना क्षेत्र अंतर्गत गांधीडीह की घटना है। फिलहाल आगजनी के कारणों का पता लगाने पुलिस जांच में जुट गई हैं।

RELATED POSTS

View all

view all