Fire News : पेट्रोल गोदाम में आग लगने से 35 लोगों की मौत, हादसे में 10 से अधिक गंभीर रूप से घायल
September 24, 2023 | by livekhabar24x7.com
पोर्टो-नोवो : Fire News : पेट्रोल गोदाम में आग लगने से 35 लोगों की मौत हो गई है। वही 10 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसे के बाद आसपास तफरा तफरी का माहौल बन गया। घायलों को अस्पताल में बेहतर इलाज के लिए भर्ती कराया गया हैं।
बेनिनीज आंतरिक और सार्वजनिक सुरक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ”नाइजीरिया की सीमा के पास एक कस्बे में सुबह करीब साढ़े नौ बजे (0830 जीएमटी) उस समय आग लग गई, जब एक वाहन से पेट्रोल के बैग्स उतारे जा रहे थे।’
एक बयान में कहा गया है कि आग ने उस जगह को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे शुरुआती तौर पर 35 लोगों की मौत हो गई, जिसमें एक बच्चा भी शामिल था, और एक दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल भेजा गया, साथ ही जरुरी मटेरियल भी जलकर खाक हो गया। स्थिति से निपटने के लिए तुरंत फायर ब्रिगेड, पुलिस और मेडिकल टीमों को तैनात किया गया, साथ ही कहा गया कि लोक अभियोजक कार्यालय ने दुर्घटना के कारणों की पूरी जांच शुरू कर दी है।
नाइजीरिया से पेट्रोल बेनिन आता है। नाइजीरिया एक प्रमुख तेल उत्पादक, जिससे पेट्रोल की कीमत सस्ती है। इसके चलते बेनिन-नाइजीरिया बॉर्डर के आसपास के पेट्रोल पंप से लेकर लोग कस्बों और पड़ोस की सड़कों पर पेट्रोल की बिक्री करते है।
RELATED POSTS
View all