Live Khabar 24x7

FIRE NEWS : बर्गर कॉर्नर दुकान में लगी भीषण आग, इलाके में मचा हड़कंप, मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम

June 6, 2024 | by Nitesh Sharma

FIRE NEWS

 

नई दिल्ली। FIRE NEWS : भिलाई के एक दूकान में गुरुवार को भीषण आग लग गई। जिससे आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना दुर्ग जिले के जुनवानी में हुआ है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची ​फायर ब्रिगेड की टीम और आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश में लगे हुए हैं। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। बताया जा रहा है कि आग इतना भीषण था​ कि दूर दूर तक आग का धुआ नजर आ रही थी।

हालांकि आग किस वजह से लगी इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है। यह भी बात सामने नहीं आया है कि आगजनी से क्या क्या नुकसान हुआ है। आपको बता दें कि गर्मी के मौसम में एसी, पंखे, कूलर आदि इलेक्ट्रिक उपकरणों को ज्यादा से ज्यादा उपयोग होता है। वातावरण का तापमान भी काफी ज्यादा होता है। एक छोटी-सी चिंगारी को आगे पकड़ने में बिलकुल भी देर नहीं लगती। यही कारण है कि इस मौसम में आग की सर्वाधिक घटनाएं होती हैं।

RELATED POSTS

View all

view all