Live Khabar 24x7

Firing In Court : राजधानी के कोर्ट परिसर में फायरिंग, मौके पर पहुँची पुलिस, देखें Video

July 5, 2023 | by livekhabar24x7.com

नई दिल्ली| Firing In Court : राजधानी के तीस हजारी कोर्ट में गोलीबारी की बड़ी घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि वकीलों के बीच बहस हुई है, जिसके बाद ऐसा हुआ है। वहीं घटना एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमे एक व्यक्ति फायर करते हुए नजर आ रहा है।

मिली जानकारी मुताबिक, बुधवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे गोलीबारी की घटना की सूचना मिली। जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची, तो पता चला कि वकीलों की आपस में बहस हुई। इसके बाद दो अलग-अलग गुटों ने कथित तौर पर हवा में गोलीबारी की थी। घटना में किसी को भी नुकसान नहीं हुआ है। इस समय स्थिति सामान्य है।

Read More : Saket Court Firing : दिल्ली के साकेत कोर्ट में हुई फायरिंग, महिला को लगी चार गोलियां, मचा हड़कंप

पहले भी बरसी गोलियां

Firing In Court : इससे पहले भी दिल्ली की कोर्ट में फायरिंग की घटनाएं सामने आती रही हैं। अप्रैल महीने में भी साकेत कोर्ट में कड़ी सुरक्षा के बावजूद एक शख्स ने महिला पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी थीं। इसके बाद भी कोर्ट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हुए थे। तीस हजारी कोर्ट में वकीलों के बीच आपस में फायरिंग हुई।

फायरिंग करने वाले एडवोकेट का नाम मनीष शर्मा है जोकि दिल्ली बार एसोसिएशन का वाइस प्रेसिडेंट हैं। पहले भी गोली चलाने के मामले को लेकर इन पर एफआईआर दर्ज है। दो बार यह चुनाव जीत चुके हैं।

RELATED POSTS

View all

view all