Live Khabar 24x7

Firing In Train : चलती ट्रेन में अंधाधुंध फायरिंग, RPF के ASI समेत 4 यात्रियों की मौत, कांस्टेबल ने ही दिया वारदात को अंजाम…

July 31, 2023 | by livekhabar24x7.com

मुंबई। Firing In Train : महाराष्ट्र के पालघर से एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल जयपुर-मुंबई पैसेंजर ट्रेन में फायरिंग हुई हैं। जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। यह ट्रेन गुजरात से मुम्बई आ रही थी। मृतकों में एक RPF का ASI समेत 3 यात्री शामिल हैं। RPF के कॉन्स्टेबल ने ही सबपर गोलियां चलाईं हैं। फायरिंग की यह घटना वापी से बोरीवलीमीरा रोड स्टेशन के मध्य हुई।

मिली जानकारी के अनुसार मीरा रोड बोरीवली के बीच GRP मुम्बई के जवानों ने आरोपी कॉन्स्टेबल को अरेस्ट कर लिया और उसके बाद आरोपी को बोरीवली पुलिस स्टेशन में लाया गया। दोनों ही RPF कर्मी ऑन ड्यूटी पर थे और आधिकारिक कार्य से मुंबई आ रहे थे. आरोपी जवान ने अपनी सर्विस गन से गोलीबारी की।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार घटना जयपुर एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 12956) के कोच नंबर बी 5 में हुई है. यह घटना आज सुबह 5.23 बजे हुई. RPF का जवान और ASI दोनों ट्रेन में यात्रा कर रहे थे। इसी दौरान कांस्टेबल चेतन ने ASI टीकाराम पर अचानक फायर कर दिया, जिससे सफर कर रहे यात्रियों में हडकंप मच गया। DCP वेस्टर्न रेलवे, मुंबई के संदीप वी. ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि शुरूआती जांच में पता चला है कि आरोपी की मानसिक स्थिति सही नहीं थी।

RELATED POSTS

View all

view all