Live Khabar 24x7

Salman Khan के घर के बाहर फायरिंग, एक्शन में पुलिस, हमलावरों के खिलाफ FIR की दर्ज

April 14, 2024 | by Nitesh Sharma

 

Salman Khan, मुंबई। राजधानी मुंबई में उस वक्त हड़कंप मच गया जब मशुर बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग हो गई। हमलवारों ने गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर सुबह 4.50 बजे घटना को अंजाम दिया। जिसके बाद पुलिस और फोरेंसिक टीम जुटी हुई थी। बांद्रा पुलिस ने दो अज्ञात शख्स के खिलाफ आईपीसी की धारा 307 (जान से मारने की कोशिश) और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। ये मामला सलमान खान के सुरक्षा गार्ड के बयान के आधार पर मुंबई पुलिस ने दर्ज किया है।

पिता ने बताया सलमान का हाल

सुबह-सुबह सलमान खान के घर हुई फायरिंग की घटना ने सभी को सकते में डाल दिया है। फैंस अपने फेवरेट एक्टर के लिए चिंता में हैं। सलमान ने तो अभी तक कुछ नहीं कहा है। हालांकि पिता सलीम खान ने बयान जारी कर खबर दी है कि वो बिल्कुल ठीक हैं। जिस वक्त ये फायरिंग की घटना हुई उस वक्त सलमान घर में ही थे। उन्होंने कहा कि कुछ खास बताने को नहीं है. वो (गैंगस्टर्स) बस पब्लिसिटी चाहते हैं। परेशानी की कोई बात नहीं है।

इस घटना के बाद से ही पॉलिटिक्स और बॉलीवुड दोनों ही फील्ड के लोग सलमान से मिलने पहुंच रहे हैं या फोन पर उनका हालचाल ले रहे हैं। फायरिंग के बाद से ही सलमान की सिक्योरिटी और भी ज्यादा बढ़ा दी गई है।

फेसबुक पोस्ट में दावा

एक वायरल फेसबुक पोस्ट में दावा किया गया है कि ये हमला गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई ने करवाया है। हालांकि आजतक इस पोस्ट की कोई पुष्टि नहीं करता है। पोस्ट में लिखा गया- जुल्म के खिलाफ फैसला अगर जंग से हो तो जंग ही सही। सलमान खान हमने यह तुम्हें ट्रेलर दिखाने के लिए किया है, ताकि तुम समझ जाओ हमारी ताकत को और मत परखो। और तुमने जिस दाऊद इब्राहिम और छोटा शकील को भगवान मान रखा है उसके नाम के हमने दो जानवर पाले हैं। बाकी ज्यादा बोलने की हमको आदत नहीं है. लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप, गोल्डी बराड़ ग्रुप, काला जठेड़ी ग्रुप, रोहित गोदारा ग्रुप।

बदमाशों ने की पांच राउंड फायरिंग

सुबह 4.50 बजे सलमान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर अज्ञात हमलावरों ने पांच राउंड फायरिंग की। इसके निशान एक्टर के घर की दीवारों पर भी देखे जा सकते हैं. एक गोली उनकी बालकनी के नेट से जाकर लगी, इसका शेल उसी बालकनी में पाया गया। इस बालकनी से ही सलमान अपने फैंस को ग्रीट करने के लिए आते हैं। सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई तो पता चला कि बाइक पर सवाल बदमाशों ने हेलमेट पहना हुआ था, इस वजह से उनकी पहचान नहीं हो पाई। बदमाशों ने फायरिंग के लिए 7.65MM बोर की पिस्तौल का इस्तेमाल किया था।

RELATED POSTS

View all

view all