Live Khabar 24x7

18वीं लोकसभा का पहला सत्र शुरू, PM मोदी ने ली सांसद पद की शपथ, कहा – देश चलाने के लिए सबकी सहमति जरुरी

June 24, 2024 | by Nitesh Sharma

1

नई दिल्ली। 18वीं लोकसभा का पहला सत्र शुरू हो चुका है। जहां राष्ट्रगान से सत्र की शुरुवात की गई है। फिर पिछले सदन के दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि दी गई। जिसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सांसदों ने शपथ ली। सदन को 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का नाम जब शपथ के लिए बुलाया गया तो विपक्ष ने NEET-NEET, शेम-शेम बोलना शुरू कर दिया। विपक्ष NEET पेपर धांधली में उनके इस्तीफे की भी मांग कर चुका है।

सत्र शुरू होने से पहले संसद पहुंचे PM मोदी ने कहा- देश चलाने के लिए सबकी सहमति जरूरी है। हम सबको साथ लेकर चलना चाहते हैं। संविधान की मर्यादाओं का पालन करते हुए देश को आगे बढ़ाना चाहते हैं। देश को एक जिम्मदार विपक्ष की जरूरत है।

संसद में आज और कल नए सांसद शपथ लेंगे। इससे पहले भाजपा सांसद भर्तृहरि महताब को सोमवार सुबह 10 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रोटेम स्पीकर की शपथ दिलाई। इस दौरान संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू राष्ट्रपति भवन में मौजूद थे।

RELATED POSTS

View all

view all