मछुआरों के उड़े होश, पकड़ाई 80 किलो की विशालकाय मछली, देखने के लिए लगी लोगों की भीड़
February 20, 2024 | by livekhabar24x7.com
कवर्धा : सरोधा डैम में मंगलवार को मछुआरों के होश तब उड़ गए जब उनकी जाल में 80 किलों की विशालकाय मछली फंसी। मछली का आकार ज्यादा होने से मछुआरे के जाल में समा नहीं पाई। जिसके बाद चार से पांच लोगों ने मिलकर कड़ी मशक्कत के बाद मछली को काबू में किया। इसकी जानकारी मिलते ही लोगों की भीड़ मछली को देखने के लिए पहुंचने लगी।
डैम से मछली को बाहर निकालने के बाद जब वजन तौला गया तो 80 किलों से अधिक सामने आया। पहली बार इतनी विशाल मछली फंसने से गाँव के लोगों में खुशी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अभी तक सरोधा डैम से इतनी बड़ी मछली नहीं पकड़ी गई थी। ये पहला मौका है, जब 80 किलो से ऊपर की फिश मछुआरों ने पकड़ी है। पकड़ी गई मछली इतनी बड़ी थी कि गांव के चार लोग उसे उठाकर गांव में ले गए। इतनी बड़ी मछली को देखने के लिए गांव में लोगों की भारी भीड़ भी जमा हो गई।
RELATED POSTS
View all