Live Khabar 24x7

Flood : सिक्किम में बादल फटने से मचा कोहराम, सेना के 30 जवान लापता, हर तरफ तबाही का मंजर…

October 4, 2023 | by livekhabar24x7.com

गंगटोक। Flood : सिक्किम में बादल फटने के बाद तीस्ता नदी में अचानक बाढ़ आने की वजह से 30 जवान लापता बताए जा रहे हैं। डिफेंस PRO के मुताबिक बदल फटने से लाचेन घाटी के तीस्ता नदी में अचानक बाढ़ आ गई। प्रशासन ने आसपास लोगों से सतर्क रहने के लिए करा गया है। तलाशी अभियान जारी है. हादसे में घाटी में कुछ सैन्य प्रतिष्ठान प्रभावित हुए हैं।

भारी बारिश के बाद आई बाढ़ से सिक्किम के अधिकांश जिलों में भारी तबाही मची है। राज्य में सड़कें, बांध और पुल सभी को भारी नुकसान हुआ है। तिस्ता नदी का जलस्तर एक रात में खतरनाक स्तर पर पहुंचने से इलाके में हड़कंप मच गया है। सेना के प्रवक्‍ता ने बताया कि चुंगथांग बांध से पानी छोड़े जाने के कारण नदी का स्तर अचानक 15-20 फीट बढ़ गया।

RELATED POSTS

View all

view all