Live Khabar 24x7

Food Poisoning : 70 से ज़्यादा लोग हुए फूड पायजिंग का शिकार, धार्मिक आयोजन में प्रसाद खाने के बाद बिगड़ी तबियत…

May 2, 2024 | by Nitesh Sharma

sakti

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

सक्ती। Food Poisoning : जिले के डभरा ब्लॉक के ग्राम डोमनपुर में गांव के 70 से ज्यादा लोगों की तबीयत बिगड़ गई है। दरअसल, यहां एक धार्मिक कार्यक्रम राम सप्ताह का आयोजन किया गया था। बड़ी संख्या में गांव के बच्चे, महिलाएं, पुरुष व बुजुर्ग पहुंचे थे। कार्यक्रम के समापन के बाद सभी के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. जैसे ही लोगों ने प्रसाद खाया, सभी की तबीयत धीरे-धीरे बिगड़ने लगी।

Read More  : CRIME NEWS : रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 39 किलोग्राम गांजा के साथ 3 अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार

70 से ज़्यादा हुए बीमार
बताया जा रहा है कि कार्यक्रम समाप्त होने के बाद रात करीब 9 बजे श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। लेकिन प्रसाद ग्रहन करने के बाद रात में अचानक प्रसाद खा रहे सभी लोगों जिनमें पुरुष, महिलाएं और बच्चे शामिल थे को उल्टी और दस्त होने लगी। इसके बाद इन लोगों को आनन-फानन में रात में ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चंद्रपुर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सपोस और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डभरा में भर्ती कराया गया। जहां भर्ती सभी मरीजों का इलाज चल रहा है।

RELATED POSTS

View all

view all