Live Khabar 24x7

पूर्व सीएम भूपेश बघेल की भाभी सीमा बघेल हुई भाजपा में शामिल, सीएम साय ने गमछा पहनाकर कराया प्रवेश

April 15, 2024 | by Nitesh Sharma

 

दुर्ग। लोकसभा चुनाव (Loksabha Elections 2024) से पहले छत्तीसगढ़ कांग्रेस को एक और झटका लगा हैं। लगातार कांग्रेस छोड़कर नेता भाजपा में शामिल हो रहे हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnu Deo Sai) दुर्ग में थे। विजय बघेल के नामांकन सभा के दौरान ही कांग्रेस के कई नेताओं ने भाजपा ज्वाइन किया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सीमा बघेल को भाजपा का भगवा गमछा पहनाकर भाजपा प्रवेश कराया।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Former CM Bhupesh Baghel) की भाभी सीमा बघेल ने बीजेपी प्रवेश किया है। सीमा बघेल का भाजपा प्रवेध होना, भूपेश बघेल को परिवारिक तौर पर भी बड़ा झटका कहा जा रहा है। भूपेश बघेल पर इस परिवारिक स्ट्राइक पर आने वाले दिनों में चुनावी राजनीति भी गरमा सकती है।

सीमा बघेल के अलावे घनाराम साहू के बेटे सतीश साहू भी बीजेपी में शामिल हो गये हैं। आपको बता दें कि घनाराम साहू पुराने कांग्रेसी नेता है, वो जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भी रहे हैं। इन दोनों के अलावे बड़ी संख्या में कांग्रेस, जेसीसीजे के कार्यकर्ता शामिल हो रहे हैं। .

RELATED POSTS

View all

view all