Live Khabar 24x7

भाजपा में शामिल हो सकते है पूर्व सीएम चंपई सोरेन, जेएमएम के तीन विधायकों को लेकर पहुंचे दिल्ली

August 18, 2024 | by Nitesh Sharma

रांची। झारखंड में चुनाव से पहले पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के भाजपा में शामिल होने की अटकलें तेज है। चंपई सोरेन आज अपने साथ जेएमएम के तीन विधायकों को लेकर दिल्ली पहुंच चुके हैं। अटकलों को लेकर भाजपा नेताओं की प्रतिक्रया भी सामने आई है।

झामुमो नेता और पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के भाजपा में शामिल होने की अटकलों पर झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा था कि चंपई सोरेन को जिस तरह से झारखंड मुक्ति मोर्चा ने मुख्यमंत्री पद से हटाया था, वह दुर्भाग्यपूर्ण है। दीपक प्रकाश ने कहा कि चंपई भाजपा में शामिल होंगे, मुझे इसकी जानकारी तो नहीं है। ऐसा कोई भी मामला भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व तय करता है।

RELATED POSTS

View all

view all