नई दिल्ली। Former CM Dies : राजनैतिक जगत से इस वक्त की बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। राज्य के पूर्व सीएम का निधन हो गया है। जिससे शोक का माहौल छा गया है। पूर्व मुख्यमंत्री की जानकारी उनके बेटे ने सोशल मीडिया पर बताई है। वहीं कई राजनैतिक हस्तियां अब उन्हें श्रद्धाजलि दे रहे है।
वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री ओमान चांडी ने 79 साल की आयु में अंतिम सांस ली है। बेटे चांडी ओमन ने एक सोशल मीडिया पर पोस्ट में लिखा,”अप्पा का निधन हो गया.” ओमान चांडी की तबीयत काफी समय से ठीक नहीं चल रही थी, इसलिए वो इलाज के लिए बेंगलुरु में रह रहे थे. वरिष्ठ कांग्रेस नेता ओमन चांडी, दो बार केरल के मुख्यमंत्री रहे. उनका निधन मंगलवार तड़के हुआ.
Former CM Dies : इसके साथ ही केरल कांग्रेस के अध्यक्ष के सुधाकरन ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है। उन्होंने ओमान चांडी के निधन पर दुख जाहिर किया है। ओमान चांडी बेंगलुरू स्थित चिन्मय मिशन हॉस्पिटल में भर्ती थे। केरल कांग्रेस अध्यक्ष के सुधाकरन ने ट्वीट करते हुए लिखा, “केरल के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता ओमन चांडी का निधन।”
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ट्वीट किया, “केरल के पूर्व मुख्यमंत्री और एक कट्टर कांग्रेसी नेता ओमन चांडी को मेरी विनम्र श्रद्धांजलि, जो जनता के नेता के रूप में खड़े थे। उनकी अटूट प्रतिबद्धता और दूरदर्शी नेतृत्व ने केरल की प्रगति और देश के राजनीतिक परिदृश्य पर एक अमिट छाप छोड़ी।” उन्हें लोगों के प्रति उनके समर्पण और सेवा के लिए याद किया जाएगा, उनके परिवार और समर्थकों के प्रति संवेदना।”
Read More : 2 Cubs Dies : कूनो नेशनल पार्क में 2 और शावकों की हुई मौत, पिछले हफ्ते सुप्रीम कोर्ट ने जताई थी चिंता
Former CM Dies : मुख्यमंत्री बघेल ने पूर्व मुख्यमंत्री ओमान चांडी के निधन पर गहरा दुःख प्रकट करते किया और उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी है। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करने कीे प्रार्थना की है।
मुख्यमंत्री बघेल ने ट्वीट में लिखा कि श्री चांडी ने सदैव अपने आप को जनसेवा में समर्पित रखा। अंत समय तक वे जनता की सेवा में सदैव उपलब्ध रहे। उनका जाना देश की राजनीतिक क्षति है जो अपूरणीय है।