Live Khabar 24x7

पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव को मिली बड़ी जिम्मेदारी, 4 राज्यों के मेनिफेस्टो कोऑर्डिनेशन कमेटी के बने प्रभारी

September 5, 2024 | by Nitesh Sharma

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

सरगुजा : छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव को कांग्रेस ने बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें चार राज्य हरियाणा, महाराष्ट्र, झारखंड और जम्मू कश्मीर का चुनावी मेनिफेस्टो तैयार करने की जिम्मेदारी मिली है। उनके साथ अमिताभ दुबे को भी AICC ने जिम्मेदारी सौंपी है।

सिंहदेव को ये जिम्मेदारी उनके पिछले अनुभव को देखते हुए दी गई है, जब उन्होंने 2018 के विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के घोषणा पत्र बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनके बनाए घोषणा पत्र से 15 साल सत्ता में रही भाजपा 15 सीटों में सिमट गई थी। सिंहदेव के साथ अमिताभ दुबे को भी मेनिफेस्टो कमेटी का कोऑर्डिनेटर बनाया गया है।

RELATED POSTS

View all

view all