Live Khabar 24x7

व्हील चेयर पर संसद पहुंचे पूर्व PM Manmohan Singh, तस्वीरें हो रही जमकर वायरल, सोशल मीडिया पर इस बात को लेकर छिड़ी जंग

August 8, 2023 | by livekhabar24x7.com

नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री और राज्यसभा सांसद मनमोहन सिंह (Manmohan Singh) राज्यसभा की कार्रवाई में शामिल होने पहुंचे। खराब स्वास्थ्य के चलते वे व्हील चेयर में लोकतंत्र के मंदिर में पहुंच, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रही हैं। वहीं सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स कांग्रेस पर सवाल भी उठा रहे हैं वहीं कुछ लोह पूर्व पीएम की तारीफ कर रहे है।

बता दे कि पूर्व PM मनमोहन सिंह की उम्र 90 वर्ष हैं। वे स्वास्थय कारणों से व्हीलचेयर पर संसद में पहुंचे थे। इस पर जहां कुछ लोगों ने कांग्रेस पर सवाल उठाया तो कुछ लोग इस उम्र में भी संसद की कार्यवाही में हिस्सा लेने पर डॉ. सिंह की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद राघव चड्ढा ने सदन में उपस्थिति के लिए मनमोहन सिंह को धन्यवाद दिया और कहा कि, “आज, राज्यसभा में, मनमोहन सिंह ईमानदारी के प्रतीक के रूप में खड़े हुए और विशेष रूप से काले अध्यादेश के खिलाफ मतदान करने आए। लोकतंत्र और संविधान के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता एक गहन प्रेरणा है। उनके अमूल्य समर्थन के लिए मैं हृदय से उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करता हूं। धन्यवाद महोदय।’

भाजपा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि, ”देश कांग्रेस के इस पागलपन को याद रखेगा!” कांग्रेस ने एक पूर्व प्रधानमंत्री को इतनी खराब हालत में भी संसद में देर रात व्हीलचेयर पर बैठाए रखा, वो भी सिर्फ अपने बेईमान गठबंधन को जिंदा रखने के लिए! बेहद शर्मनाक!” वहीं, कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने राज्यसभा में मनमोहन सिंह की उपस्थिति पर टिप्पणी के लिए भाजपा पर पलटवार किया और कहा कि यह पूर्व प्रधानमंत्री की “लोकतंत्र में आस्था” को दर्शाता है।

सोशल मीडिया पर हो रही जमकर चर्चा
भाजपा ने तस्वीर शेयर कर लिखा कि, ‘याद रखेगा देश, कांग्रेस की ये सनक। कांग्रेस ने सदन में एक पूर्व प्रधानमंत्री को देर रात स्वास्थ्य की ऐसी स्थिति में भी व्हील चेयर पर बैठाये रखा, वो भी सिर्फ़ अपना बेईमान गठबंधन जिंदा रखने के लिए। बेहद शर्मनाक।’

मनजिंदर सिंह सिरसा ने ट्वीट किया, ‘कांग्रेस के असीम अहंकार और सत्ता के लालच को कल हर भारतवासी ने देखा कि जब पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी को को देर रात स्वास्थ्य की ऐसी स्थिति में भी व्हील चेयर पर बैठाये रखा गया, सिर्फ बेईमानों के गठबंधन को समर्थन देने के लिए।’

एक यूजर ने लिखा, ‘जिन लोगों ने इनके खिलाफ आंदोलन किया, राजनीतिक आक्षेप लगाए, रामलीला मैदान के खुले मंचों से झूठे-फर्जी इल्ज़ाम थोपे। विनम्रता पर ताने दिए गए, रिमोट कंट्रोल तक कहा। उसी पार्टी की मदद के लिए 90 वर्षीय डॉ मनमोहन सिंह व्हीलचेयर पर सदन में पहुंचे। मनमोहन सिंह बनने के लिए एक बड़ा दिल चाहिए।’

एक यूजर ने लिखा, ‘अगर 1 वोट से सरकार गिरने का सवाल होता तो मनमोहन जी को इस हाल में सदन लाने को विपक्ष की मजबूरी मान सकते थे। लेकिन, बड़े फासले से हार तय होने के बावजूद बीमार चल रहे देश के पूर्व प्रधानमंत्री को 1 वोट के लिए सदन में व्हील चेयर पर बैठ कष्ट सहते देश ने देखा। राजनीति कितनी निर्मम है।’

https://twitter.com/pandittnitesh/status/1688625690755870723?s=20

RELATED POSTS

View all

view all