पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल बिगड़ी तबियत, बुखार और सीने में संक्रमण की वजह से अस्पताल में भर्ती
March 14, 2024 | by livekhabar24x7.com
नई दिल्ली। भारत की पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 89 वर्ष में उन्हें बुखार और सीने में संक्रमण के इलाज के लिए महाराष्ट्र के पुणे के अस्पताल में भर्ती किया गया है। इसकी जानकारी चिकित्सा अधिकारियों ने गुरुवार को दी।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बुधवार को यहां भारती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल को कल रात अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें बुखार के साथ-साथ सीने में कुछ संक्रमण भी है। उनकी स्वास्थ्य स्थिति स्थिर है। उनका इलाज चल रहा है और उनपर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। पाटिल भारत की राष्ट्रपति के रूप में सेवा करने वाली पहली महिला थीं। वह 2007 से 2012 तक शीर्ष संवैधानिक पद पर रहीं।
RELATED POSTS
View all