Live Khabar 24x7

Fraud : खुद को फौजी बताकर बन गया किराएदार, फिर ठग लिए लाखों रुपए

November 30, 2023 | by livekhabar24x7.com

बलरामपुर। Fraud : बलरामपुर जिले के राजपुर थाना पुलिस ने शातिर ठग को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। ठगी का आरोपी खुद को आर्मी का फौजी बात कर नाम बदलकर किराए के मकान में 2 महीने से रह रहा था। वही मकान मालिक को झांसे में लेते हुए आरोपी ने 3 लाख रुपए की ठगी भी की है।

Read More : Fraud : चिटफंड कंपनी के चंगुल में फंसी महिला, स्टार्टअप में निवेश के नाम पर की 1 करोड़ रुपए की ठगी

बलरामपुर जिले के राजपुर थाना अंतर्गत खुद को आर्मी का फौजी बात कर साथ ही नाम बदलकर किराए के मकान में 2 महीने से रह रहा था। वही मकान मालिक को झांसे में लेते हुए आरोपी ने 3 लाख रुपए की ठगी भी की है। इस बात का खुलासा तब हुआ जब पीड़ित मकान मालिक को आरोपी के द्वारा पैसा नहीं दिया जाने साथ ही गोलमोल जवाब देकर गुमराह किया जाने लगा। इसी बीच मकान मालिक को इसकी सच्चाई के बारे में पता चलता है जिसमें यह आरोपी खुद का नाम मुश्ताक अंसारी से बदलकर शेखर दुबे बनकर मकान मालिक के घर में रह रहा था।

इस बात का जानकारी लगते हैं मकान मालिक ने बड़ी अनहोनी की शंका जाहिर करते हुए तत्काल इसकी शिकायत राजपुर पुलिस को की और राजपुर पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए तत्काल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बलरामपुर जिले के पुलिस अधीक्षक डॉक्टर लाल उमेद सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जैसी इस बात की शिकायत प्राप्त हुई है पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए उसकी जांच शुरू कर दी है। वहीं आरोपी झारखंड गढ़वा जिले का निवासी बताया गया है।

RELATED POSTS

View all

view all