Live Khabar 24x7

Fraud : महिला को दिया बीमा पॉलिसी रिन्यूअल कराने का झांसा, फर्जी हस्ताक्षर करवाकर निकाल लिए 70 लाख, पुलिस ने दर्ज किया FIR

January 29, 2024 | by livekhabar24x7.com

 

रायपुर। Fraud : बीमा पॉलिसी रिन्युअल के नाम पर वृद्ध महिला से लाखों रुपए की ठगी करने का मामला सामने आया है। दो आरोपियों ने पीड़िता को बीमा पॉलिसी के पूरे पैसे सेवानिवृति पर मिलने का झांसा देकर 70 लाख रुपए ठग लिया। टिकरापारा पुलिस ने FIR दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

दरअसल, बीमा एजेंट रामकिशन वर्मा और पुनीत जोशी पिछले 7 वर्षो से फ़ोन पर बात करने के बाद से पीड़िता को गुमराह कर रहे है। दोनों आरोपियों ने उनके बीमा पॉलिसी मैच्योर होने और उसकी नक़ल निकालने के बजाए उसे दूसरी बीमा में बदल कर सेवानिवृत्ति पूरी होने पर 70 लाख मिलने का झांसा दिया।

प्रार्थी के हामी भरने के बाद उन्होंने कथित रूप से प्रक्रिया शुरू कर दी। बाद में प्रार्थी के हस्ताक्षर अन्य किसी फर्जी पेपर और दस्तावेज में ले लिए। जिसके बाद अपने अलग अलग खातों में महिला की पुरानी राशि 70 लाख रुपये को ट्रांसफर करवा लिए। बाद में जब महिला ने बीमा कंपनी में जाकर पूछा तब मामले का खुलासा हुआ। इस मामले में पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर तलाश में जुट गई है।

RELATED POSTS

View all

view all