Free Gas Cylinder : प्रदेश की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! दिवाली से मिलेगा मुफ्त गैस सिलेंडर, CM ने किया ऐलान
October 22, 2024 | by Nitesh Sharma

नई दिल्ली। Free Gas Cylinder : महिलाओ के लिए बड़ी खुशखबरी (Good News For Females) है। अगर आप भी सस्ते रसोई गैस सिलेंडर का इन्तजार कर रहे थे तो अब ये इन्तजार पूरा होने जा रहा है। दरअसल मुख्यमंत्री ने दिवाली पर महिलाओं के लिए घोषणा की है। जिसमें उन्होंने दिवाली से मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर देने की घोषणा की है।
इस योजना का नाम ‘दीपम’ योजना है। इस योजना के तहत सभी पात्र महिलाओं को एक साल में तीन मुफ्त गैस सिलेंडर (Free gas Cylinder) मिलेंगे। इसके लिए सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि सिलेंडरों की बगुकिंग 24 अक्टूबर के पहले ही कर लें। इसकी आपूर्ति 31 अक्टूबर से शुरू होगी।
जानकारी के अनुसार, सीएम चंद्रबाबू नायडू ने सोमवार को राज्य सचिवालय में नागरिक आपूर्ति मंत्री नादेंदला मनोहर, नागरिक आपूर्ति के अधिकारियों, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन और भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की और मुख्य रूप से ‘दीपम’ योजना को लागू करते समय अपनाए जाने वाले दिशा-निर्देशों पर ध्यान केंद्रित करने को कहा। द्रबाबू नायडू ने बैठक में कहा कि कुछ वित्तीय बाधाओं का सामना करने के बावजूद, राज्य सरकार कल्याणकारी योजनाओं को लागू करने में आगे बढ़ेगी।
RELATED POSTS
View all