Free Silai Machine Yojana 2023 : केंद्र सरकार आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओ के लिए मुफ्त सिलाई मशीन की योजना चला रही है. इस योजना का लाभ देश की लाखो महिलाएं उठा रही है। केंद्र सरकार लोगो को आत्मनिर्भर बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। महिलाओ को रोजगार का अवसर देने के लिए सरकार ने फ्री सिलाई मशीन योजना लाई है। ऐसे में अगर आप भी पत्र है तो इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।
इस योजना का लाभ देश के शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रो की आर्थिक रूप से कमज़ोर महिलाओ और श्रमिक महिलाओ को दिया जायेगा। Free Silai Machine 2023 के अंतर्गत केंद्र सरकार द्वारा हर राज्य में 50000 के अधिक महिलाओ को निशुल्क सिलाई मशीन प्रदान की जाएगी। योजना का लाभ उठाने के लिए आपको कुछ स्टेप्स फॉलो करने पड़ेंगे जिसे हम बताने जा रहे हैं।
Read More : Free Silai Machine Yojana 2023 : घरेलू महिलाओं को फ्री में सिलाई मशीन दे रही सरकार, अगर आपके यहां भी हैं पात्र कैंडिडेट तो जल्द उठाएं योजना का लाभ…
Free Silai Machine Yojana 2023 : पात्रता
इस योजना का लाभ उठाने के लिए महिलाओं की उम्र 20 से 40 साल होनी चाहिए।
श्रमिक महिलाओं के पति की आय 12 हजार रुपये से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
जो महिलाएं आर्थिक रूप से कमजोर हों।
Free Silai Machine Yojana 2023 : दस्तावेज
- आधार कार्ड
- जन्मतिथि प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
Free Silai Machine Yojana 2023 : ऐसे करें आवेदन
- मुफ्त सिलाई मशीन योजना का लाभ लेने के लिए पहले आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट https://www.india.gov.in/ पर जाना होगा।
- यहां मुफ्त सिलाई मशीन के लिए आपको आवेदन पत्र डाउनलोड करना होगा।
- अब फार्म में अपनी पूरी जानकारी भरना होगा।
- सभी दस्तावेज व अपनी फोटो को लगाना होगा।
- इसके बाद संबंधित कार्यालय में जाकर इस फार्म को सबमिट करना होगा।
- यहां सत्यापन के बाद आपको मुफ्त में सिलाई मशीन जारी कर दी जाएगी।