Live Khabar 24x7

G-20 Summit : नई दिल्ली घोषणापत्र को जी-20 देशों की मंजूरी, PM मोदी ने इन्हे दिया सफलता का श्रेय

September 9, 2023 | by livekhabar24x7.com

नई दिल्ली। G-20 Summit : राजधानी दिल्ली में जारी जी20 समिट के दौरान पीएम मोदी ने एक बड़ी जानकारी दी हैं। दरअसल नई दिल्ली जी20 लीडर्स घोषणा पत्र पर सभी देशों की सहमति बन गई है। बता दें कि आज से जी20 शिखर सम्मेलन की शुरुआत हुई। सुबह साढ़े दस से दोपहर डेढ़ बजे तक पहला सत्र ‘वन अर्थ’ पर आयोजित किया गया. इसके बाद ‘वन फैमिली’ पर दूसरा सत्र दोपहर 3 बजे से शुरू हुआ, जो शाम 4.45 बजे तक चला। इस सत्र के बाद PM मोदी ने यह जानकारी दी।

Read More : G-20 Summit Updates : पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री को लगाया गले, संबोधन में बोले- यह समय सबको साथ मिलकर चलने का है समय

पीएम मोदी ने कहा कि एक अच्छी खबर मिली है, हमारी टीम की कड़ी मेहनत और सभी के सहयोग से नई दिल्ली G20 नेतृत्व घोषणा पर सहमति बन गई है। मैं यह घोषणा करना चाहता हूं कि नई दिल्ली जी20 नेताओं के शिखर सम्मेलन की घोषणा पर आम सहमति बन गई है। मैं घोषणा करता हूं कि इस घोषणा को स्वीकार कर लिया गया है। मैं इसे अपनाए जाने का ऐलान करता हूं।

जानें क्या हैं घोषणा पत्र में

1. मजबूत, टिकाऊ, संतुलित और समावेशी विकास
2. एसडीजी पर प्रगति में तेजी लाना
3. सतत भविष्य के लिए हरित विकास समझौता
4. 21वीं सदी के लिए बहुपक्षीय संस्थान
5. तकनीकी परिवर्तन और डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचा
6. इंटरनेशनल टैक्सेशन
7. लैंगिक समानता और सभी महिलाओं और लड़कियों को सशक्त बनाना
8. वित्तीय क्षेत्र के मुद्दे
9. आतंकवाद और मनी लॉन्ड्रिंग का मुकाबला करना
10. अधिक समावेशी विश्व का निर्माण

RELATED POSTS

View all

view all