Live Khabar 24x7

G20 Summit : दुल्हन की तरह सजी दिल्ली, आज आएंगे दुनियाभर के मेहमान, सुरक्षा में राफेल तैनात…

September 8, 2023 | by livekhabar24x7.com

नई दिल्ली। 9 और 10 सितंबर को होने वाले जी20 समिट (G20 Summit) में हिस्सा लेने के लिए आज से विदेशी मेहमानों का राष्ट्रीय राजधानी में पहुंचना शुरू हो जाएगा। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन आज शाम को दिल्ली पहुंच रहे हैं। बता दे कि 30 से अधिक देशों के शीर्ष नेता, यूरोपीय संघ के शीर्ष अधिकारी, आमंत्रित अतिथि देशों और 14 अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रमुख शामिल होंगे।

भारत 2023 के जी-20 देशों के कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहा है। मेहमानों का भारत आना शुरू हो गया हैं। इसी क्रम में गुरुवार को मॉरीशस पीएम प्रविंद जुगनौथ दिल्ली पहुंच गए। आर्थिक सहयोग और विकास संगठन (ओईसीडी) के महासचिव माथियास कॉर्मन और संयुक्त मैक्सिकन राज्य के अर्थव्यवस्था मंत्री रक़ेल ब्यूनरोस्त्रो सांचेज़ दिल्ली पहुंचे हैं। गौरतलब है कि अधिकांश देशों के प्रमुख आठ सितंबर यानी आज भारत आएंगे।

Read More : G20 Summit : भारत नहीं आएंगे रूस के राष्ट्रपति पुतिन, सामने आई ये वजह…

अर्जेंटीना के राष्ट्रपति भारत पहुंचे
G20 Summit के लिए अर्जेंटीना के राष्ट्रपति अल्बर्टो फर्नांडीज शुक्रवार सुबह भारत पहुंचे। दूसरी तरफ स्पेन के राष्ट्रपति पेड्रो सांचेज की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसके चलते वह जी-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने भारत नहीं आएंगे। संयुक्त मैक्सिकन राज्य के अर्थव्यवस्था मंत्री रक़ेल ब्यूनरोस्त्रो सांचेज़ दिल्ली पहुंचे हैं। संयुक्त मैक्सिकन राज्यों के अर्थव्यवस्था मंत्री रक़ेल ब्यूनरोस्त्रो सांचेज दिल्ली पहुंच गए।

राफेल कर रहा निगरानी
राफेल, मिराज 2000 और Su-30MKI सहित लड़ाकू विमानों के सभी प्रमुख बेड़े चिनूक और अपाचे सहित भारी-लिफ्ट परिवहन विमान और हेलिकॉप्टरों के साथ अभ्यास में भाग ले रहे हैं। गरुड़ विशेष बल भी उस अभ्यास का हिस्सा हैं जहां वायु शक्ति के सभी तत्वों का अभ्यास किया जा रहा है. अभ्यास 4 सितंबर से चल रहा है और 14 सितंबर को लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर और पंजाब सहित उत्तरी क्षेत्र में समाप्त होगा।

RELATED POSTS

View all

view all